नई दिल्ली: राजनीति गलियारों से एक बड़ी खबर आ रही है जहां राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से जानकारी के अनुसार यहां यह भी बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा अपना इस्तीफा पीएमओ को भेज दिया है। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में दो से अधिक सीट ना मिलने से रालोसपा उपेंद्र कुशवाहा नाराज चल रहे थे। कुशवाहा अभी केंद्र में मानव संसाधन विभाग विकास राज्य मंत्री के पद पर अवस्थित थे। जहां आज उन्होंने इस्तीफा दिया हैं। अब 2019 लोकसभा चुनाव से पहले ही NDA को बड़ा झटका लगा है। उनके इस फैसले से बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख पिछले कुछ सप्ताहों से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे थे. रालोसपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलने के भाजपा के संकेतों के बाद से कुशवाहा नाराज चल रहे थे।
■ खुद को ठगा महसूस कर रहा हूं उपेंद्र कुशवाहा!
उपेंद्र कुशवाहा ने अपने इस्तीफे में प्रधानमंत्री को लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आप के नेतृत्व में आज से तकरीबन 5 साल पहले मैने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग में शामिल हुआ था। लेकिन जिस उम्मीद पर में गठबंधन में शामिल हुआ था उस उम्मीद पर मेरा पानी फिर गया। उन्होंने कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के कई लोगों के साथ वादे किए थे। लेकिन आज तक वह पूरा नहीं हो पाया। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि बिहार में बंद पड़े पुराने चीनी मिल नौजवान बेरोजगारों के लिए नौकरी समेत कई वादे किया गया था जो आज तक पूरा नहीं हो सका। उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा है कि मंत्रिपरिषद में तकरीबन 55 महीने तक रहने के बावजूद भी अपने आप को आप के नेतृत्व में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा हूं।