सिवान: महाराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली गांव में शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर कुर्की करने गई पुलिस प्रशासन को कुछ समय के लिए पीछे हटना पड़ा। मामला थाना कांड संख्या 44/18 के तहत है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि महाराजगंज थाना के पसनौली इंद्रजीत कुमार के घर कुर्की करने गई पुलिस पर महिला भारी पड़ गई। जहां कुर्की जब्ती करने गई पुलिस को थोड़ी देर के लिए पीछे हटना पड़ा। काफी मशक्कत एवं नोकझोंक विरोध के बाद अंत में पुलिसकर्मियों ने महिला पुलिस बल बुलाकर कुर्की कराया। काफी देर कुर्क परिवार और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक सहना पड़ा। मामले को लेकर महाराजगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कुर्की करने पहुंची पुलिस की टीम पर कुरुख परिवार के लोग पुलिसकर्मियों पर बरस पड़े उन्होंने कहा कि पुलिस कुर्की के अलावे कानून को हाथ में लेने का आरोप में अब पुलिस प्रशासन भी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में जुट गई है। उधर दूसरी ओर कुर्क परिवार के लोगों ने प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कुर्की करने गए पुलिसकर्मियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
■ क्या है पूरा मामला.
महाराजगंज प्रखंड के महुआरी स्वास्थ्य उपकेंद्र में तैनात एएनएम नयनतारा कुमारी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बगल की एक महिला ने महाराजगंज थाना कांड संख्या 44/18 दर्ज कर पति वशिष्ट सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह धनंजय सिंह, राजा सिंह तथा डोमार सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। प्रशासन को सवालिया निशान के घेरे में खड़ा करते हुए। एएनएम महिला ने बताया कि इस कांड के मुख्य आरोपी उसके पुत्र अमरजीत सिंह की मृत्यु 23 अप्रैल 2016 में ही हो गई है।

जिसकी पोस्टमार्टम जिले के सदर अस्पताल में कराई गई थी। पुत्र के मौत हो जाने के बाद भी पुलिस उसकी गिरफ्तारी वारंट लगता जारी किया। अतः अंत में कोर्ट के आदेश पर कुर्की के लिए प्रशासन उनके घर आई पुत्र की मृत्यु की सारी बात बताने के बाद ही पुलिस नहीं मानी और कुर्की करने लगी। जब पुलिसकर्मियों से इस बात को लेकर विरोध किया गया तो घर में मौजूद मैं और मेरी बेटी के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही साथ सोने का मंगलसूत्र जितिया तथा पुत्री कि चेन छीनने का महिला ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया है।
■ क्या कहते हैं एएसपी महाराजगंज
घटना के संदर्भ में महाराजगंज एएसपी संजय कुमार ने बताया कि मां बेटी के द्वारा पुलिसकर्मियों पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है। महिला पुलिस को लेकर पुलिस कुर्की जब्ती करने के लिए गई हुई थी।