जयपुर: के मालवीय नगर स्थित वार्ड 58 में रविवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान को लेकर अपनी संपर्क अभियान तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने लोगों के प्रत्येक दरवाजे पर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस जनसंपर्क अभियान में पार्टी के कार्यकर्ताओं में उपस्थित धनराज कुमावत, मंडल महामंत्री राजा पार्क, गजराज सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा हिमांशु जैन, मंत्री व्यापार मंडल शक्ति केंद्र अजय शर्मा, वार्ड संयोजक विक्रम सिंह चौहान, रौनक शर्मा,सागर सैनी, रामजी शर्मा, कृष्ण चौधरी, ओमप्रकाश सैनी, दुबे समेत अन्य अन्य कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार में मौजूद रहे।