रिपोर्ट: चन्द्र प्रकाश राज /देवेन्द्र सिंह भाटिया
भिलाई: (दुर्ग),छत्तीसगढ़ ( 08 नवम्बर 2018)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूधवार को देव बालोदा गांव में जनसंपर्क अभियान चला कर लोंगो से मतदान करने की अपील की।इस मौके पर बिहार प्रदेश आप के वरीष्ठ नेता प्रमोद सिंह टुन्ना ने कहा कि सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी राज्य के हर घर में बेहतर शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार का प्रबंध करेगी।
वहीं ग्रामीणों को संबोधित करते हूए अहिवारा बिधानसभा क्षेत्र के आप प्रत्यासी अजय रामटेके ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा और कांग्रेस को समान रूप से आजमा चूकी है।लेकिन प्रदेश की सूरत आज तक नहीं बदली। नेताओं ने आम आदमी को उनके हाल पर छोड़ केवल अपनी तिजोरी भरने का काम किया है।प्रदेश में नक्सलवाद की बड़ी समस्या है।भाजपा शासन में बेरोजगारी बढ़ी है।सरकारी स्कूलों की स्थिति खस्ताहाल है।सरकारी अस्पताल अंतिम सांसे गिन रहा है।पैसे वाले लोग निजी स्कूलों तथा अस्पतालों की ओर भाग रहे है।लेकिन गरीब जनता को यह सब नसीब नहीं हो रहा है।
श्री रामटेके ने कहा कि आम आदमी पार्टी जाति व धर्म की राजनीति नहीं करती है।हम आम जनता की बूनियादी जरूरतों के हिसाब से न्याय के साथ विकास करने में विश्वास करते है।भ्रष्टाचार का खात्मा करना हमारी पार्टी का मुख्य लक्ष्य रहा है।
अहिवारा विधानसभा के देवबलोदा गांव में जनसंपर्क के दौरान भिलाई-दूर्ग से अनील प्रजापति,मकोदे साहू,सतीश साहू,,त्रिलोचन सिंह,कीर्ति यादव,रोहित साहू,अजय वर्मा,पुनम वर्मा ने आम आदमी पार्टी की नीतियों का समर्थन करते हूए आप की सदस्यता ग्रहण की।
Aap will win the chhatisgarh.