एकमा। प्रखंड में पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के नव तथा सदस्य पद के लिए चौवन उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया.अध्यक्ष पद के लिए रामपुर विन्दालाल पैक्स से भोला जी अंसारी चनचौरा पैक्स से वकील यादव असहनी पैक्स से ब्रजेन्द्र कुमार सिंह हुस्सेपुर पैक्स से अर्जुन ठाकुर परसा पूर्वी पैक्स से अनिल कुमार पांडेय, विनय कुमार रसूलपुर पैक्स से शारदा देवी परसा दक्षिणी पैक्स से सुहेला देवी फुचटी कला पैक्स से धर्मेन्द्र कुमार राय तथा सदस्य पद के 45 सदस्यों ने नामांकन किया. जबकि वनपुरा पैक्स से बृजेश्वर सिंह नवादा पैक्स से दया देवी पचुआ पैक्स से सुनीता देवी तथा आमड़ाढ़ी पैक्स से भरत सिंह अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए.