दुर्गा पूजा मेले को लेकर महाराजगंज में बदला ट्रैफिक प्लान, 17 से 20 अक्टूबर तक बड़े वाहनों की नो-एंट्री
महाराजगंज में दोपहर 2 बजे से रात 2 बजे तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन, चार जगहों पर बैरियर लगाकर रोका जाएगा बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतीकात्मक तस्वीर सीवान। महाराजगंज दुर्गा पूजा और दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए महाराजगंज अनुमंडल प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए 17 से 20 अक्टूबर 2026 तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इस दौरान प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 2 बजे तक यातायात प्लान प्रभावी रहेगा। अनुमंडल कार्यालय, महाराजगंज की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मेला अवधि के दौरान शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरियर और ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। प्रशासन ने ट्रक, बस, ट्रैक्टर समेत अन्य बड़े वाहनों के चालकों को निर्धारित प्रतिबंधों का पालन करने और बैरियर के बाहर से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का निर्देश दिया है। इन चार जगहों पर रोका जाएगा बड़े वाहनों का प्रवेश प्रशासन की ओर से जारी यातायात प्लान के तहत शहर में प्रवेश करने वाले बड़े ...